आचार संहिता लगने के बाद से मतदान तिथि तक जमकर हुई शराब की बिक्री

चुनावी सीजन में गटक लिए 4 करोड़ के शराब
काकाखबरीलाल,सरायपाली:-चुनावी सीजन में जोरों की शराब बिक्री यहां के दुकानों में हुई. आचार संहिता लगने के बाद से मतदान दिवस तक 4 करोड़ 18 लाख क ी शराब शराबियों ने गटक लिए. विधानसभा चुनाव में शराब पीनों के पास हमेशा इसकी व्यवस्था बनी रही जिससे वे हमेशा मदमस्त रहे. यह आंकड़ा शहर के दो देशी तथा एक अंग्रेजी शराब दुकान की है. 6 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक शराब दुकानों में जमकर शराब की बिक्री हुई. जबकि इसके पहले एक महीने में यह आंकड़ा केवल 2 करोड़ 69 लाख का है. शहर में भंवरपुर रोड के पास दो शराब दुकान तथा झिलमिला पंचवन के समीप एक दुकान संचालित है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव के समय शराबियों का किस तरह से बोलवाला रहा.
सरायपाली ब्लॉक में कुल 4 देशी शराब दुकान एवं दो अंग्रेजी शराब दुकान संचालित है. ग्रामीण क्षेत्रों में तोरेसिंहा के समीप एक देशी शराब दुकान तथा छुईपाली में एक देशी व अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रहा है. यहां भी चुनाव समय तक शराबियों की भारी भीड़ देखी गयी. जानकारी मुताबिक इस क्षेत्र में चोरी छिपे महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले भी चुनावी मौसम का फायदा उठाने में लगे हुए थे. 6 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक भंवरपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में 1 करोड़ 40 लाख की बिक्री हुई. देशी शराब दुकान में 1 करोड़ 28 लाख तथा झिलमिला स्थित देशी शराब दुकान में 1 करोड़ 50 रूपये की शराब शराबियों ने डकार लिए. बीते एक माह पूर्व यहां के दुकानों में शराब की बिक्री लगभग आधी थी लेकिन अचानक चुनाव सीजन में इसकी बिक्री जोरों से बढ़ गयी.
चुनाव सीजन शुरू होते ही शराबियों के लिए यह किसी बड़े उत्सव से कम नही था. गांव-गांव में पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों के यहां भी शराब प्रेमियों का डेरा चुनाव समय में लगा रहता था. भले ही चुनाव में शराब का उपयोग न करने का दावा पार्टी के लोंग क रें लेकिन आंकड़े पर नजर दौड़ाया जाए तो स्पष्ट रूप से शराबियों को खुश करने की भरपुर कोशिश की गई.
*बाक्स– आचार संहिता लगने के एक माह पूर्व 2 करोड़ 69 लाख रूपये की बिकी शराब*
आचार संहिता लगने के एक माह पूर्व 6 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक यहां के भंवरपुर रोड स्थित देशी शराब दुकानों में कुल 92 लाख, अंग्रेजी दुकान में 90 लाख तथा झिलमिला स्थित देशी शराब दुकान में 87 लाख रूपये का शराब बेचा गया. तीनों जगहों से कुल 2 करोड़ 69 लाख रूपये की शराब बिक्री हुई थी.


























