सरायपाली
सरायपाली : शिक्षक के खेत में लगे सौर संयंत्र चोरी

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में विरेन्द्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम टेंगनापाली का निवासी है खेती किसानी के साथ साथ ग्राम केना के प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है । वह अपना बहाली खेत में एक 10 प्लेट का एवं 01 नग 06 प्लेट का कुल 16 प्लेट का सौर संयंत्र (सौर उर्जा) लगाया है । उनके द्वारा स्वयं के खेत में लगाया सौर संयंत्र शासन के अनुदान से लगा है। दोनो सौर उर्जा (संयंत्र) को वर्ष 2021 के लगाया है । दोनों सौर उर्जा (संयंत्र) में एक कंट्रोलर बाक्स की. 30000रू. का एवं 8 नग एल्युमिनियम का बांसुरी की. 50000रू. लगा था जिसे दिनांक 15,16/12/2022 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोलकर चोरी कर ले गया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























