छत्तीसगढ़

पुलिस ने बाइक से जा रहे प्रेमी जोड़े को धर दबोचा 300 ग्राम स्मैक जब्त

भोपाल (काकाखबरीलाल). मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने बाइक से जा रहे प्रेमी जोड़े को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यादव धर्मकांटे के पास चेकिंग के दौरान रोककर दोनों से पूछताछ की। प्रेमी और प्रेमिका के पास तलाशी के दौरान 30 लाख कीमत की 300 ग्राम स्मैक मिली है। साथ ही उनके पास से 3500 रुपये नगदी भी बरामद हुई। प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ हजीरा थाना क्षेत्र एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हजीरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!