प्रतिभा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम केदुवा भ्रमण,हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

काकाखबरीलाल(सरायपाली)।प्रतिभा कॉलेज के ऑफ एजुकेशन बालसी सरायपाली के बी.एड एवं डी. एड. के छात्र छात्राओं को दिनांक 19. 10.2019 से 20.10.2019 दो दिन तक का ग्रामीण भ्रमण ग्राम केदुवा में भ्रमण किया गया । जिसके अंतर्गत ग्राम में 150 छात्र छात्राओं के समूह में जागरूकता रैली कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया । तत्पश्चात शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल केदुवा में B.Ed , D.Ed छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । जिसमें स्वच्छता अभियान , अशिक्षा रूढ़िवादिता,दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, दहेज प्रथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, का आयोजन किया गया | जिसमें प्रथम स्थान एकांकी स्वच्छता अभियान( द्वितीय वर्ष) एवं द्वितीय रूढ़िवादिता दहेज प्रथा (बीएड एवं डीएड प्रथम वर्ष) को प्राप्त हुआ, एवं डांस में प्रथम जय हो देशभक्ति डांस द्वितीय गणेश वंदना को प्राप्त हुआ |

कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश कुमार पटेल एवं श्री सुनील पटेल के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के केदुवा सरपंच श्री तेजराम पटेल जी ,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केदुवा के प्राचार्य श्री अरुण भोई जी , श्री भगतराम बरीहा जी ,श्री जगबंधु पटेल जी ,श्री बसंत पटेल जी , एवं प्रतिभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट समिति के सदस्य श्री कनकचंद जैन जी , श्री मुश्ताक हुसैन जी, श्री महेश अग्रवाल जी, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी एवं श्री डॉ आभास अग्रवाल जी उपस्थित रहे । दूसरे दिवस पुनः गांव में भ्रमण व सर्वे का कार्यक्रम कर ग्रामीण भ्रमण का समापन किया गया । इस पूरे कार्यक्रम में प्रतिभा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेंद्र चौधरी , प्रतिभा आईटीआई के प्राचार्य श्री सुनील पटेल, सहायक प्राध्यापक श्री श्री विजय प्रधान, श्री रूपानंद बारीक श्री मुकेश कुमार पटेल, श्रीमती दमयंती पटेल, नीतू प्रधान , एकता मैडम एवं सभी शिक्षकों के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अपनी पुरी सहभागिता निभाई व कार्यक्रम का समापन किया ।



























