18 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई



सरायपाली( काकाखबरीलाल).ग्राम पंचायत तोरेसिंहा के
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विकसित
भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा
लगाया गया शैक्षिक स्टॉल आकर्षक का केंद्र
रहा। इस स्टॉल में सामुदायिक सहभागिता के
अंतर्गत संजय नगर सरायपाली निवासी 64
वर्षीय श्रीमती फूलमती प्रधान के द्वारा
कोरोना संक्रमण काल के दौरान बनाई गई
18 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। कोरोना
काल का जन जीवन पर प्रभाव, विषय पर
बनाई गई चित्रों की सराहना सहायक
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत
सरायपाली व जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई।
एम डी एजुकेशन सोसायटी की संरक्षक
श्रीमती प्रधान ने बताया कि उन्हें चित्र बनाने
का शौक बचपन से रहा है। पारिवारिक
जिम्मेदारियों के कारण शौक पूरा नहीं हो पाया
था। लॉकडाउन के दौरान पोते पोतियों के
कलर बॉक्स देखकर चित्र बनाने का ख्याल
आया। उन्हें प्रधानमंत्री के विकसित भारत
संकल्प यात्रा में सामुदायिक सहभागिता के
अंतर्गत भाग लेकर प्रसन्नता हुई।





























