नौकरी:केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान, बिलासपुर में 68 पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान, बिलासपुर ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट, एसोसिएट और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSIR-CIMFR की ऑफिशियल वेबसाइट cimfr.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 16 से 24 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले हैं।
पदों की संख्या : 68
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
प्रोजेक्ट असिस्टेंट 38
प्रोजेक्ट एसोसिएट– I 28
प्रोजेक्ट एसोसिएट- II 02
कुल पदों की संख्या 68
योग्यता
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: उम्मीदवारों को 65% अंकों के साथ जियोलॉजी, केमेस्ट्री में बी एससी या बीएससी ऑनर्स होना चाहिए। साथ ही केमिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है।
प्रोजेक्ट एसोसिएट – I: उम्मीदवारों के पास 65% अंकों के साथ जियोलॉजी /अप्लाइड जियोलॉजी और केमेस्ट्री / रसायन विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही केमिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बी टेक जरूरी है।
प्रोजेक्ट एसोसिएट- II: उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 65% अंकों के साथ जियोलॉजी /अप्लाइड जियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ 02 वर्षों का अनुभव भी जरूरी है।
























