जनभागीदारी शिक्षक संघ का गठन

जनाब खान नवभारत सरायपाली.
विभिन्न शासकीय स्कूलों में जनभागीदारी के माध्यम से स्कूलों में सेवा देने वाले शिक्षकों ने भी अपना संगठन खड़ा किया है. संगठन बनाकर अपनी मांगो को वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगो को प्रमुखता से रखेंगे. विगत दिनों सरायपाली में जनभागीदारी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई. जिसमें अध्यक्ष के रूप में नरेश कुमार चौधरी, उपााध्यक्ष धरणीधर प्रधान, सचिव हेमसागर साहू, सहसचिव पीतर सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी संतोष साहू चुने गए. वहीं विगत दिनों सरसीवां में इसका प्रदेश स्तरीय संगठन बनाया गया है, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी भी यहां बैठक में पहुंचे हुए थे. प्रांतीय अध्यक्ष के के नायक, उपाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा आनंद, सचिव रमेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, संरक्षक देवनारायण ने संगठन बनाने के उद्देश्यों को लेकर सभी शिक्षकों को अवगत कराया. इस दौरान बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रामनारायण केसर वाली, नंदकुमार रात्रे आदि मौजूद थे.

























