सरायपाली

बसना :अवैध धान और ट्रैक्टर जब्त

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवंबर से शुरु हो चुकी है। समर्थन मूल्य एवं बोनस का लाभ प्राप्त करने बिचौलिये एवं कोचियों की सक्रियता हो चुके हैं। छग की सीमावर्ती गांव में उड़ीसा से धान लाकर भंडारित करने का दौर इस सीजन में शुरु हो जाता है। जिस पर रोकथाम के लिए मिले निर्देशों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली हेमंत नंदनवार एवं तहसीलदार बसना बघेल की मुस्तैदी एवं इनके मार्गदर्शन में कृषि उपज मण्डी समिति बसना की टीम सक्रिय है। लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध कृत्यकारों के गोदाम, मकान एवं दुकान में छापामारी कर अवैध भंडारण पर जब्ती की कार्यवाही कर रही है। अवैध धान भंडारण की शिकायत पर जांच में गई टीम दिनेश कुमार साहू,

खुलूराम यादव, अवाहिद दयाला ने 4 नवंबर को मुखबिर की सूचना साखाराम साव पिता पैतराम साव ग्राम पोटापारा के दुकान एवं मकान की जाँच में अलग अलग कमरे एवं गोदाम में 143

पॉकिट धान भंडारित मिला। फुटकर अनुज्ञप्तिधारी की क्रय क्षमता 10 क्विंटल है। 57.20 क्विंटल धान क्षमता से अधिक धान होने के कारण जाँच दल ने धान जब्त कर साखाराम साव के सुपुर्द में दिया। इसी तरह रात्रि लगभग 7:30 बजे बिहारी लाल साव पिता झारू साव द्वारा 48 पाकिट धान कुदारीबाहरा लाया जा रहा था, जिसे जांच चौकी में पदस्थ उपनिरीक्षक सम्मी कुमार द्वारा रोककर पूछताछ की गई। ओडिशा क्षेत्र का धान होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को जानकारी दी गई। एसडीएम हेमंत नंदनवार तत्काल कुदारीबाहरा पहुंचकर कार्यवाही पूर्ण कर जब्त ट्रैक्टर को धान सहित बसना मण्डी लेकर आए। इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के साथ उपनिरीक्षक कृषि उपज मण्डी समिति बसना का सहयोग रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!