छत्तीसगढ़

रायपुर का यह बड़ा कॉलेज हो सकता है नीलाम… 16 सालों से नहीं पटाया लाखों का टेक्स…

रायपुर ( काकाखबरीलाल)। रूंगटा कॉलेज की संपत्ति जल्द ही नीलाम हो सकती है रायपुर नगर निगम ने नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी है. नोटिस में कहा है कि कॉलेज प्रशासन ने 2004 से टैक्स नहीं भरा है. इन 16 सालों में कुल 88 लाख 86 हजार रुपए का टैक्स बकाया है. अगर दो माह में टैक्स जमा नहीं हुआ तो संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी.

गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम ने टैक्स नहीं पटाने वाले लोगों का एक लिस्ट तैयार किया है. लिस्ट के मुताबिक करीब 50 हजार लोगों ने इस साल टैक्स जमा नहीं किया है. इसमें 8 हजार से 50 हजार के ऊपर कर नहीं भरने वाले लगभग 20 हजार लोगों को ईमेल से नोटिस भेजा गया है. इन लोगों से 135 करोड़ का कर वसूली बकाया है.

निगम उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि सबसे ज्यादा स्कूल और कॉलेज का कर है, कई सालों से नहीं भरा गया है. ऐसे लोगों को फिलहाल नोटिस भेजा गया है. इनके पास 2 माह का समय है. उसके बाद अगर टैक्स नहीं भरा गया तो नियमानुसार कुर्की या नीलामी की कार्रवाई की जाएगी.

इस साल 50 हजार से ज्यादा लोगों ने टैक्स नहीं भरा है, जिनका लिस्ट तैयार किया गया है. आज से उनको ईमेल और उनके नंबर में कॉल कर सूचित किया जा रहा है. 50 हजार में से 20 हजार ऐसे लोग हैं जो 8 हजार से 50 हजार के ऊपर तक के कर पटाने वाले हैं जो अभी तक टैक्स नहीं पटाए हैं, इनके पास दो माह का समय है इस बीच टैक्स पटा सकते हैं..

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!