छत्तीसगढ़

नौकरी : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के तहत निकली भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से साउथर्न रेलवे और ईस्टर्न रेलवे में भर्ती होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3150 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे में कुल 3115 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साउथर्न रेलवे में सिग्नल, सेंट्रल वर्कशॉप, गोल्डेन रॉक, कैरिज वर्क और टेलिकम्यूनिकेशन के पदों पर पोस्टिंग की जाएगी।

सरकारी नौकरी:रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के तहत 6265 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
20 घंटे पहले

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से साउथर्न रेलवे और ईस्टर्न रेलवे में भर्ती होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3150 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे में कुल 3115 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साउथर्न रेलवे में सिग्नल, सेंट्रल वर्कशॉप, गोल्डेन रॉक, कैरिज वर्क और टेलिकम्यूनिकेशन के पदों पर पोस्टिंग की जाएगी।

पदों की संख्या : 6265

खास तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख : 01 अक्टूबर 2022

साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख : 31 अक्टूबर 2022

ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2022

योग्यता

इस वैकेंसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास ITI या NCVT सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से अधिक और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन 10वीं के रिजल्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करके होगा। उसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rrcrecruit.co.in पर क्लिक करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद के लिंक पर Latest Recruitment Southern Railway/ Eastern Railway के ऑप्शन पर जाएं।
अगले पेज पर Registration के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!