छत्तीसगढ़

दो मुंहे सांप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) के साथ 5 लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस सांप की खरीद फरोख्त कर रहे थे। इसी दौरान वन अमले ने इन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपियों को सिंघोला-बंगाली भोथीपार मार्ग से वन अमले ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने इस सांप को जिले के रेंगाडबरी गांव के खेत से पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने संपर्क कर इसे बेचने की तैयारी में थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपियों को खरौद फरोख्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग की टीम आगे कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इन दो मुंहे सांप रेड सैंड बोआ भारत के राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित अन्य रेतीले के अलावा कुछ मैदानी और दलदली जगहों पर भी पाया जाता है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!