छत्तीसगढ़
सरायपाली :नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तनिष्का प्रथम



सरायपाली । जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली की आठवीं कक्षा की छात्रा तनिष्का पटेल ने संकुल स्तरीय नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अपना मौलिक प्रोजेक्ट बनाकर 25 विद्यालयों के मध्य प्रथम स्थान अर्जित किया। तनिष्का ने पाली हर्बल नेचुरल शैंपू बनाकर और उस पर स्वयं अपने परिवेश में शोध कार्य कर के के अध्ययन के परिणाम नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत किए। निर्णायकों एवं दर्शकों द्वारा उनके इस प्रोजेक्ट को बहुत सराहा गया और उन्हें प्रथम स्थान प्रदान किया गया। आगे होने वाली क्षेत्रीय स्तर की नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए वह अपने संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे ने हर्ष जताया है।
AD#1























