छत्तीसगढ़रायपुर

परेड ग्राउंड में सिर्फ आधा घंटे का समारोह, 9 बजे ध्वजारोहण के बाद केवल राज्यपाल का भाषण और कोरोना वारियर्स का होगा सम्मान

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। कोरोना प्रतिबंधों की वजह से इस बार समारोह केवल आधे घंटे का होगा। ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। जनता के नाम अपना संदेश देंगी और कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी।मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल अनुसूईया उइके सुबह 9 बजे से थोड़ा पहले समारोह स्थल पर पहुचेंगी। ठीक 9 बजे राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद 9.22 बजे तक राज्यपाल जनता के नाम संदेश देंगी। अगले 8-10 मिनट में कोरोना वारियर्स काे सम्मानित किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे तक गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा।यह लगातार दूसरा राष्ट्रीय समारोह है, जो कोरोना महामारी के साए में हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इन्हीं प्रतिबंधों में ध्वजारोहण किया था। कोरोना रोकथाम के लिए प्रशासन ने गणतंत्र दिवस आयोजन में स्कूली बच्चों को शामिल करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय झांकियों के प्रदर्शन को प्रतिबंधित रखने का ही फैसला किया है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!