छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने की खुदखुशी

रायगढ़ नगर निगम की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर निगम के वार्ड नं. 28 की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर खा लिया था। जिंदल में काम करने वाले उनके भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई।

इस संबंध में मेट्रो अस्पताल के संचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा ने संजना की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड नं. 28 की कांगे्रस पार्षद संजना की हालत अस्पताल में भर्ती करते समय काफी गंभीर थी। चूंकि उसने कल जहर खाया था और जहर पूरे शरीर में असर कर चुका था। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है। अभी तक यह पता नही चला है कि संजना ने आखिर किस बात से परेशान होकर जहर खाया था। अब इस पूरे मामले की जांच के बाद खुलासा हो सकता है कि आखिर किस वजह से उसने यह आत्महत्या का रूख अख्तियार कर लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!