तेदुकोना:घर के सामने से बाईक पार

तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हीराधर नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सम्हर में रहता है ट्रक ड्रायवरी का काम करता है कि दिनांक 13/09/2024 को रोज की तरह अपनी मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांकCG06GL 5114 से अपने काम पर बग्गा ट्रांसपोर्ट बागबाहरा गया था जहां से रात्रि 01/30 बजे वापस आकर अपनी मोटर सायकल को घर के सामने लाक करके सो गया था सुबह 07/00 बजे उठा देखा तो मोटर सायकल घर के सामने नहीं थी अपनी मोटर सायकल की तलाश आस पडोस में तथा गांव आदि में किया नहीं मिला तब खरियार रोड, उडिसा भी पतासाजी करने गया था लेकिन मोटर सायकल के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया है आशंका है कि मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली काला नीला रंग HF Deluxe क्रमांकCG06GL 5114 कीमती 20,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















