सरायपाली

सरायपाली:डंडे से सिर और हाथ पर किया वार, सब्जी विक्रेता से मारपीट

सरायपाली। ग्राम बोडेसरा में सब्जी दुकान संचालक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने खेमराज मानिकपुरी एवं उसके भाई छबिदास मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित 29 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे अपने घर के सामने स्थित सब्जी दुकान खोलकर बैठा था। इसी दौरान गांव के खेमराज मानिकपुरी एवं उसका भाई छबिदास मानिकपुरी दुकान के पास पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत में बताया गया है कि खेमराज ने डंडे से पीड़ित के बाएं हाथ की कोहनी के पास और सिर के बाएं हिस्से में वार किया, जिससे चोट आई। वहीं छबिदास द्वारा हाथ-मुक्के से मारपीट करने का आरोप है। दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के दौरान ग्राम सरपंच फागुलाल चौहान एवं उपसरपंच हरी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इसके बाद दोनों आरोपी अपने घर चले गए। पीड़ित ने अपने पुत्र होरीलाल मानिकपुरी के माध्यम से रिपोर्ट पढ़वाकर सुनने के बाद शिकायत सही बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!