बसना

बसना में 3 अक्टूबर को लगेगा नेत्र रोग जांच शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को बसना, जिला महासमुंद में नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सक्सेना (MBBS, MS-Cornea Specialist) एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। इस दौरान कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया/कांचबिंदु), रिफ्रेक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की ROP स्क्रीनिंग, आंखों का ड्राईनेस, आंखों में संक्रमण, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी।
शिविर में पंजीयन के लिए 77730 86100, 84618 11000 एवं 77708 68473 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!