बसना

3 अक्टूबर को बसना में पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 3 अक्टूबर 2026 को पेट, आंत एवं लिवर से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. साकेत अग्रवाल (MD, DNB Gastroenterology) मरीजों को परामर्श देंगे।
शिविर में पेट में छाले एवं घाव (अल्सर), आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट एवं आंत के कैंसर व टीबी, लिवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, छोटी-बड़ी आंत की बीमारियां, फंगल इंफेक्शन, आंतों में सूजन, पीलिया एवं हेपेटाइटिस सहित गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध है। शिविर में जांच का शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। शिविर दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। मरीजों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है तथा पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।
शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!