महासमुंद

महासमुंद जिले का निजी अस्पताल कर रहा अधिक मूल्य में मास्क बेचने का गोरखधंधा

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।जिले के एक निजी अस्पताल में मास्क का निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में बेचने का गोरख धंधा लगातार जारी है आपको बता दें कि बसना के समीपस्थ रसोड़ा में स्थित बेतेल हॉस्पिटल में इस प्रकार की कालाबाजारी का जीता जागता नजारा देखने को मिल रहा है, एक तरफ देश वैश्विक महामारी कोरना वायरस के संकटकाल से जूझ रहा है जिससे हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया हैं वही दूसरी तरफ अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों से मास्क एवं हेड कैप के नाम पर अधिक मूल्य वसूला जा रहा है।

डॉक्टर को भगवान मानकर क्षेत्र के लोग बेतेल अस्पताल रसोड़ा इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन मरीज एवं परिजन ओवररेटिंग के शिकार हो रहें है,

जब इस संबंध में काकाखबरीलाल ने ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क किया तो उनका साफ तौर पर कहना है कि बेतेल हॉस्पिटल द्वारा मास्क के नाम पर 20 रुपये लेना गलत है, उस मास्क की कीमत 10रु.है ,आगे कहा कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!