महासमुंद में शांतिपूर्ण चुनाव कराने पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/महासमुन्द । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय वेदव्रत सिरमौर एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद एन.के. सूर्यवंशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा रूपेश कुमार दांडे , एसडीएम महासमुंद सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व मे जिले के सभी रक्षित निरीक्षक ,समस्त थाना प्रभारी जिसमें सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कमला पुसाम, यातायात प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ,तुमगांव थाना प्रभारी संदीप मांडले , खल्लारी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, बुंदेली थाना प्रभारी विवेकानंद पटेल ,भंवरपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव एवं सांकरा थाना प्रभारी वीणा यादव सहायक उपनिरीक्षक अजय वारे व पुलिस बल के लगभग 90 जवान सभी आगामी चुनाव के मद्देनजर नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिये पुरे महासमुन्द नगर का मार्च किया गया। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च किया जाता है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधिक और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाकर रखना होता है।
























