छत्तीसगढ़

NABARD में 10वीं पास के लिए निकली भर्तियां

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है. अगर आप 10वीं पास कर चुके हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन में पूछे जाने वाले लैंग्वेज का नॉलेज है, तो आपके लिए खुशखबरी है. नाबार्ड ने इसके लिए ऑफिस अटेंडेंट (ग्रुप ‘C’) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जो भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

नाबार्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 108 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी नाबार्ड के इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए सभी बातों को ध्यान से पढ़ें.

नाबार्ड में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो भी SC/ST/PWD/Ex-servicemen से ताल्लुक रखते हैं, तो उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 150 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

नाबार्ड में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं (एसएससी/मैट्रिकुलेशन) पास होना अनिवार्य है. भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम 15 साल की रक्षा सेवा के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए, बशर्ते उन्होंने सशस्त्र बलों के बाहर ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त न की हो.
नाबार्ड में कौन से आयु तक कर सकते हैं अप्लाई
नाबार्ड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट भी दी गई है.
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PWD: 10-15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार)
भूतपूर्व सैनिक: अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: 10 वर्ष

नाबार्ड में ऐसे होगा चयन
ऑनलाइन परीक्षा
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
NABARD Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
NABARD Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

अन्य जानकारी
NABARD की इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 108 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने का यह एक सुनहरा अवसर है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!