भंवरपुर

शपथ लेते ही एक्शन मोड में युवा सरपंच प्रतिक

भँवरपुर (काकाखबरीलाल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब पंचायतो में नवगठित पंचायत सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुट गये है। इसी के तहत ग्राम पंचायत भंवरपुर में इस बार जीते युवा सरपंच प्रतीक देवांगन और सभी वार्डो के पंचों ने पद और गोपनीयता की सभी ने बीते दिनों शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच प्रतीक देवांगन ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भंवरपुर ग्राम पंचायत को आदर्श और पूरे बसना ब्लाक मुख्यालय के अनुकरणीय पंचायत बनाना है। अधूरे सभी कार्यो को पूरा करना है। सबसे बड़ी बात इसी शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच प्रतीक ने अपने पहले वक्तव्य में कहा कि सबसे पहले ग्राम सफाई अभियान चलाया जायेगा। स्वछता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।


शपथ लेते ही स्वच्छता अभियान शुरु

शपथ लेते ही युवा सरपंच प्रतीक अपने नवनिर्वाचित उपसरपंच एंव पंचों के साथ एक्शन मूड में आ गए हैं और धड़ा धड़ सफाई अभियान चला रहें है, सफाई अभियान में रानी सागर तालाब के आस पास फैले गंदगियों की सफाई सड़क किनारे फैले कचड़े आदि की सफाई कर रहे हैं। साथ ही गांव में पंचायत का दायित्व लेते ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगे हैं।
प्रतीक के इस काम करने के तरिके से गांव वालों में हर्ष व्याप्त हैं और सभी तरफ खुशियों का माहौल हैं।


युवा सरपंच प्रतीक देवांगन के साथ साथ उपसरपंच सरपंच-प्रतीक देवांगन उपसरपंच मनदीप सलूजा , पंच सहित ग्रामीण लीलाकान्त पटेल,हलधर पटेल, नरेंद्र पटेल ,मनोज पटेल, लोकनाथ पटेल, तपेस्वनी बाघ, सुमित्रा निसाद,दुलारी देवांगन, तुलसी सागर और बुधवारा देवांगन ,सुमित पटेल आदि के साथ ग्राम पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!