शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में किया गया सायकल वितरण

काकाखबरीलाल@भंवरपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में विगत सोमवार नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के 112 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकी पुरुषोत्तम दीवान सदस्य जिला पंचायत महासमुंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिदार सरपंच ग्राम पंचायत भंवरपुर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालक समिति के अध्यक्ष रुपसाय साहू, उपाध्यक्ष मोहित लाल नायक, समिति सदस्य युधिष्ठिर कर, गुलाब किशोर स्वर्णकार, सोमनाथ पटेल, घसिया बसंत, शौकी लाल चौधरी, मोहनलाल पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। सरस्वती वंदना पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। घसिया बसंत में छत्तीसगढ़ी भाषा में छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया तथा रोज स्कूल आने की बात कही। युधिष्ठिर कर ने इस योजना का लाभ बताते हुए छात्राओं को अध्ययन अध्यापन सुधार संबंधी समझाये दी। गुलाब किशोर स्वर्णकार ने छात्राओं को साइकिल को सुरक्षित रूप से चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने को कहा। मुख्य अतिथि देवकी पुरुषोत्तम दीवान ने छात्राओं को साइकिल मिलने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपना नाम रोशन कर रही है। आप सभी पढ़ लिखकर आगे बढ़िये तथा अपना, अपने परिवार का, क्षेत्र का, विद्यालय का नाम रोशन कीजिए।
प्राचार्य सी. डी. चौधरी ने विद्यालय की अध्यापन संबंधी जानकारी दी। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना, पाठ्यपुस्तक योजना, छात्रवृत्ति योजना, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्य अतिथि से विद्यालय के अपूर्ण बाउंड्री वाल को पूर्ण करने हेतु प्रयास करने, विद्यालय के एकमात्र भृत्य जो कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद में अटैच है उसे वापस लाने तथा भवन निर्माण स्वीकृति के मांग रखी। जिसे मुख्य अतिथि ने स्वीकार कर प्रयास करने की सहमति दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ बागेश्वरी धृतलहरे, ज्योति दास, करिश्मा कश्यप, सुमन यादव, जयंती साव, दीपेश ठाकुर, अरविंद नंद, मनोहर मिर्झा, जितेश साहू, प्रकाश पटेल, डिगेश्वर साव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित शर्मा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता एस. एस.चौहान के द्वारा किया गया



























