महासुमंद

तेदुकोना: गाली कर हाथ मुक्का से पिटाई

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है
हेमंत सहिस  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम कौंसरा में रहता है रोजी मजदुरी का काम करता है कि दिनांक 14/10/2025 के शाम 06/00 बजे  घर में मेहमान लखन सहिस ग्राम पिडही, दशरथ साहू ग्राम गढसिवनी से आये थे जिनके साथ अपने घर में खाना पीना खाकर घर में बैठकर बातचीत कर रहा था उसी समय गांव का राजेन्‍द्र निषाद के द्वारा शराब के नशे में  घर के सामने आकर गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसे  मना करने पर नहीं माना और वाद विवाद करने लगा तब घर में आये मेहमान वाद विवाद को देखकर वापस अपने घर चले गये तभी राजेन्‍द्र निषाद के द्वारा गांव के यादराम साहू को बुलाया और दोनों मिलकर एक राय होकर  अश्‍लील गाली गलौच कर हाथ मुक्‍का से मारपीट करने लगे एवं यादराम साहू ने अपने हाथ में पहने कडा से सिर में एवं राजेन्द्र निषाद ने हाथ मुक्‍का से मारपीट किया तब पत्नि यशोदा साहू के द्वारा मारपीट को छुडाने का प्रयास करने लगी तो राजेन्‍द्र और यादराम के द्वारा  पत्‍नी को झटक कर दूर भगा देने पर  पत्नि ने मेहमान लखन सहिस और दशरथ साहू को फोन करके झगडा शांत करने के लिये वापस बुलायी जो वापस आकर मारपीट को बीच बचाव किये हैं। मारपीट करने से  सिर से खून बह रहा था और शरीर के अन्‍य भागों में बहुत दर्द हो रहा था जो ईलाज हेतु सरकारी अस्‍पताल बागबाहरा गया  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!