
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। ज़िला प्रशासन द्वारा काफी सतर्कता बरतने के बावजूद एक महिला सहित कोरोना वायरस से पीडि़त दो मरीजो की पुष्टि हुई है। व्यक्ति ग्राम पनसकोल, बसना और महिला सरायपाली वार्ड क्रमांक-12 की जानकारी मिली है । कोविड -19 अस्पताल महासमुंद ट्रू-नाॅट मशीन से सेम्पल की जाँच की गई थी ।जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव की पुष्टि हुई है। कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है । अब आज दो नए केस मिलने से जिले में कोरोना पॉज़िटिव संख्या 125 हो गयी है ।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति 24 वर्ष का युवक परसकोल (बसना) का निवासी है एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान का कर्मचारी बताया जा रहा उक्त युवक बसना नगर में निकले पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में बताया जा रहा है।एवं दूसरा मामला सरायपाली का है.
जिसमें से आज एक व्यक्ति स्वास्थ्य होकर अपने घर लौट गया है । इसे मिलाकर अब तक 106 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट गए है । शेष 18 का बेहतर इलाज जारी है ।



























