सरायपाली

सरायपाली:नेवता भोज के साथ वृक्षारोपण किया गया

सरायपाली।प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल ने अपने जन्मदिन पर आंशिक नेवता भोज दिया एवं एक पेड़ माँ के नाम हॉस्टल में आम का पौधा लगाये
दिनाँक 25-06-2025 को चन्द्रभानु पटेल प्रधान पाठक शा. उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री के बच्चों एवं स्टॉफ को अपने जन्मदिन के अवसर पर जलेबी, केला कोकोनट रसगुल्ला एवं मिक्चर दिया । इस तरह नेवता भोज स्कूल के बच्चों को देने से बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़ता है एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है। नेवता भोज में सरपंच तरुण कुमार पटेल प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल, सविता पटेल, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर ,अनुसुया पटेल उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!