“तोर जवानी मा” छत्तीसगढ़ी एलबम का हुआ विमोचन

–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। डाली स्टूडियो पिथौरा मे आयोजित छत्तीसगढ़ी एल्बम तोर जवानी मा एलबम का विमोचन मुख्यअतिथि पूर्व भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनरखन ठाकुर कोमल महन्ती युका नेता स्वतन्त्र पांडे साहित्यकार संतोष गुप्ता आलोक बन्सल ने पुजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से स्वप्निल तिवारी ने कहा कि डाली स्टूडियो के माध्यम से क्षेत्र की कलाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है निश्चित है डाली स्टूडियो के सभी साथी बधाई के पात्र हैं जो क्षेत्र का नाम छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के माध्यम से गौरवान्वित कर रहे हैं। विमोचन समारोह में अतिथियों के द्वारा कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर खेमलाल डरसेना एल्बम के एक्टर शशांक मिश्रा ज्योति पात्रा गीतकार जनकराम डरसेना निर्देशक हरिहर मिश्रा शह निर्देशक टिकेश डरसेना कैमरा ग्राफिक्स गीतेश डरसेना प्रोडक्शन मैनेजर चंद्रकुमार कुंदन ठाकुर डागेश्वर दुबे रोशनी भूपेंद्र डरसेना समीर सोनु सेन सुकेश महन्ती प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


























