बसनाभंवरपुर

सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

विजय हिंदुस्तानी

बसना / भंवरपुर (KAKAKHABARILAAL) । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में स्वामी विवेकानंद जी जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर तिलक ,पुष्प एवं हार अर्पित कर शुभारंभ किया गया। छात्रों को सं‍बोधित करते हुए स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष श्री बी.पी. देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को पढ़कर ही हम सम्पूर्ण विश्व को समझ सकते है।

विवेकानंद भारत के युग निर्माता एवं युग पुरूष कहे जाते है। विवेकानंद भारत माता के अमर पुत्र है। विवेकानंद ने शिकागों धर्म सम्मेलन में भाग लिया था जहाँ भारत की पहचान सम्पूर्ण विश्व में करवाई थी। विवेकानंद गरीबों की सेवा करते थें। विद्यालय के प्राचार्य श्री कमल स्वर्णकार जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के गुरू रामकृष्ण परमहंस थे और भारत माता की आरती का गायन भी किया गया । तत्पश्चात भैया बहनों और आचार्य दीदियों , घोष दल सहित प्रभात फेरी निकाला गया, जिसमें बच्चों ने जय घोष के नारे और जयकारा लगा गया । इस दौरान कार्यक्रम का संचालन आचार्य नयन श्रीवास द्वारा किया, प्रधानाचार्य श्री मोती लाल यादव ने विद्यालय समिति सदस्यों को कार्यक्रम उपस्थित रहने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त भैया – बहिनों, दीदी – आचार्य एवं सरस्वती संस्कार केंद्र बनडबरी (क)
के बच्चों को कार्यक्रम सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!