रायपुर

नकली दवा के कारोबारी का चालान पेश करने की तैयारी

रायपुर(काकाखबरीलाल)। नकली दवाओं से लाखों लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपी पर अब तक 3 माह बाद सजा दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मामले में जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। पत्रिका में 31 मई के अंक में मामले में अहम तथ्य को उजागर किया था। इसके बाद विभाग के नियंत्रक खाद्य नियंत्रक को पत्र जारी कर चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं।

तीन माह पहले पहले खाद्य एवं औषधि विभाग 20 लाख रुपए की नकली दवाएं जप्त करने के बाद कानूनी प्रक्रिया अब तक नहीं की गई थी। विभाग द्वारा चालान जल्दी ही कोर्ट में पेश करने में देरी की जा रही थी। इसके पीछे कारण यह है कि यदि चालान पेश करने में 90 दिन से ज्यादा कसम है आपको लगता है तो उसका लाभ पूरी तरह से आरोपी दवा कारोबारी को मिलेगा।

मुख्य आरोपी है फरार
नकली दवा व्यापारी राजधानी में ही है और विभाग के अफसरों से फरार बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग ने फरार आरोपी की तलाश करने के संबंध में अब तक पुलिस की मदद नहीं ली है। नकली दवा बेचने के मामले में रिपोर्ट आने के 1 महीने बाद जिला कहां गया औषधि प्रशासन विभाग में मेडिकल दुकान का लाइसेंस रद्द किया था। लेकिन अब तक इस पर एफआईआर नहीं हुई। मामले में 10 साल की सजा का प्रावधान है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!