सरायपाली
सरायपाली: शिक्षक के जन्म दिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा देवानंद नायक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला केन्दुमुड़ी, विकासखंड सरायपाली,जिला महासमुंद में सहायक शिक्षक बसंत कुमार पटेल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। नेवता भोज में चावल,दाल,मिक्स सब्जी, बड़ा एवं जलेबी दिया गया।इस अवसर पर सहायक शिक्षक बसंत कुमार पटेल, रसोईया एवं बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।
AD#1





























