पिथौरा
स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय और लेब टेक्नीशियन के अभाव से बड़ी परेशानी.

हरिकेश भोई,काकाखबरीलाल। महासमुंद जिला के पिथौरा विकास खण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी मे डॉक्टर एवं वार्ड बॉय पद रिक्त है।
टी.सी खण्डे (प्रभारी चिकित्सक सहायक चिकित्सक अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी ) ने काकाखबरीलाल को बताया की स्वास्थ्य केन्द्र मे लेब टेक्निशियान नहीं है और नहीं डॉक्टर और वार्ड बॉय हैं।
जिससे लोगों को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। वहाँ इलाज कराने आने वाले लोगो को सुविधा नहीं मिल पता है । ज्ञात हो कि बम्हनी ग्रामीण एरिया पिथौरा से करीब 50 55 km दूर है जिसमे लेब नहीं होने के कारण मरीज को बसना या बिलाईगढ़ जाना पड़ता है। काकाखबरीलाल को बताया गया कि विभागीय अधिकारी को आवेदन दिया गया है अधिकार बस आश्वासन देते है अभी तक किसी भी रिक्त पद में कोई भी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय नहीं है।
देखें विडिओ…
AD#1




























