सरायपाली
आंचल ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सरायपाली .केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में कक्षा दसवीं की छात्रा आंचल रानी पटेल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आंचल ग्राम कुटेला निवासी अनिल पटेल (शिक्षक) संकुल समन्वयक और ज्योतिरानी पटेल की सुपुत्री है। आंचल ने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता व परिवार के आशीर्वाद को दिया है । वह भविष्य मे डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है। केंद्रीय विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के द्वारा आंचल को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है।
AD#1
























