छत्तीसगढ़
विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई गई

काकाखबरीलाल रायपुर, 31 जुलाई 2019
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देश पर विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश तिथि बढाई गई है। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से आज जारी आदेश के अनुसार सभी विश्वविद्यालय के कुलसचिव और समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य को नियमानुसार रिक्त सीटों को भरने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है।
AD#1
























