महासुमंद

कोमाखान:बिना नंबर स्कूटी से हो रही थी गांजा तस्करी, दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.160 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी, दो मोबाइल फोन सहित कुल 12 लाख 26 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 को ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की सफेद-ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी में दो व्यक्ति ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर स्कूटी को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कूटी के थैले, डिक्की और सीट के नीचे रखी दो बोरियों से 22.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 11.08 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी, एक ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल और एक नोकिया कीपैड मोबाइल भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल अहिरवार (18) निवासी जिला दतिया (मध्यप्रदेश) तथा संदीप अहिरवार (18) निवासी जिला झांसी (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों के पास गांजा के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!