बसना

बसना:रेमड़ा ओवरब्रिज हादसा युवक की मौत, लापरवाह बाइक चालक पर केस दर्ज

बसना। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को कोटेनदरहा निवासी 26 वर्षीय चरण प्रसाद मरकाम अपनी मोटरसाइकिल से बसना की ओर जा रहा था। रेमड़ा ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HA8352 के चालक श्रवण गोस्वामी (निवासी बंसुला) ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चरण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना और बाद में उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मर्ग जांच, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बसना थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!