छाल वन परिक्षेत्र में लंबे समय से चल रहा कीमती पेड़ो की कटाई का खेल थमने का नहीं ले रहा नाम

किदा में किसान की सागौन नर्सरी से तस्करो ने पांच विशालकाय सागौन वृक्षों की कटाई
मालिक राजाराम राठिया एवं ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर किया छाल पुलिस के हवाले
काकाखबरीलाल/खरसिया:-वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही हो रही बौनी साबित। आए दिन वन तस्कर जंगलों की सफाई में लगे हैं।
जहां रोजाना जंगलों में लगे इमारती बेशकीमती लकड़ियों को तस्कर निशाना बनाकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी करने में मशगूल हैं, वहीं वन विभाग के अधिकारी हाथ में हाथ धरे बैठे हैं, और तस्कर पूरे क्षेत्र में इमारती लकड़ी को पार करने में लगे हैं। जबकि आए दिन वन विभाग रात्रि गश्त, हाथी मित्र दल आदि -आदि बताकर शासन से लाखों का बिल वाउचर पास कराकर डकार ने में लगे हैं, और वनों की कटाई में कोई कारगर कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। वन विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम वही धरी की धरी रह जा रही है, और वही वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों का विश्वास उठ स चुका है। जिस कारण अब वन विभाग की जानकारी क्षेत्रीय जन पुलिस थाना को सूचित करना मुनासिब समझते हैं।जहाँ बीती रात छाल वन परिक्षेत्र के ग्राम कीदा में कुछ वाक्य ऐसा ही हुआ कि लकड़ी तस्कर छाल क्षेत्र के सारे इमारती लकड़ी को समाप्त कर चुके हैं और वही ग्रामीण किसान द्वारा निजी जमीन पर सागौन का प्लांटेशन कई साल पहले बाप दादा की जमाने में करा कर रखा है जो कि आज विकराल पेड़ का रूप ले लिया है जिस पर अब इन तस्करों के नजर जमी हुई है। और इसी मंसूबे के तहत ग्राम कीदा के निवासी राजाराम राठिया के टिकरा में लगे सागौन के पेड़ को काटने के लिए बोजिया निवासी कोई सेट कार में 6 लोगों को वहां छोड़ पेड़ काटने को लगा दिया था। जहां पेड़ के गिरने से बगल खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण को समझने में देरी नहीं लगी कि सामने सागौन पेड़ की कटाई की जा रही है, और वह गांव के लोगों को इसकी सूचना दी जहां गांव के लोग आकर चारों ओर से पेड़ काट रहे छह लोगों को घेरा बनाकर पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें 5 लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। और वही एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर छाल पुलिस के हवाले कर दिया जहां छाल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी जेठ सिंह पिता पुनउ राम उम्र 22वर्ष के ऊपर 109 के तहत अपराध कायम किया गया है।






























