महासुमंद

महासमुंद:अस्पताल में इलाज कराने गए, रेलवे स्टेशन पार्किंग से चोरी हुई  बाइक

महासमुंद। जिले के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग स्थल से एक टी.वी.एस. सुपर एक्सल मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित झगरू साहू, निवासी ग्राम चिंगरौद, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 को उनका पुत्र जवाहर साहू अपनी सास को इलाज के लिए टी.वी.एस. सुपर एक्सल मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 डी 8332 से अकाल पुरख अस्पताल, महासमुंद लेकर गया था। सुबह लगभग 11 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग स्थल में खड़ी कर अस्पताल के अंदर चला गया।
दोपहर लगभग 3 बजे इलाज कराकर वापस लौटने पर उसने देखा कि जहां मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, वहां वाहन मौजूद नहीं था। आसपास काफी खोजबीन और पता तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है।
चोरी हुए वाहन का चेसिस नंबर MD621BD1691C97623 तथा इंजन नंबर OD1C91835271 बताया गया है। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!