महासुमंद

महासमुंद : युवक का उत्पात लोहे की पाइप से महिलाओं पर हमला, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 05 नयापारा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 05 नयापारा निवासी एक महिला, जो घरेलू कार्य करती हैं, ने बताया कि 26 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने बच्चों को खाना परोस रही थीं। इसी दौरान बाहर से गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब वह अपनी जेठानी रेखा ध्रुव के साथ बाहर निकलीं, तो देखा कि मोहल्ले का मोनु साहू उनके देवर लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ अभद्र गाली-गलौज और विवाद कर रहा था।
परिजनों द्वारा समझाइश देकर लक्ष्मीनारायण को घर के अंदर ले जाया जा रहा था, तभी आरोपी मोनु साहू ने रेखा ध्रुव को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सभी लोग घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी अपने घर से लोहे की पाइप लेकर आया और घर के बाहर खड़े होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए घर के गेट पर हमला करने लगा।
शोर सुनकर पीड़िता, उनकी जेठानी रेखा ध्रुव, गैंदी ध्रुव तथा लक्ष्मीनारायण ध्रुव गेट के पास पहुंचे, जहां आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता को सिर एवं दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि रेखा ध्रुव के बाएं हाथ में चोट लगी है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में लता बारीक एवं उषा ध्रुव का नाम सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!