सरायपाली

सरायपाली: इस स्कूल में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन

 

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का विधिवत गठन किया गया। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार साव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से दसमोती राठिया को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा छत्रपाल निषाद को उपाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही 20 सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया, जो आगामी शैक्षणिक सत्रों में विद्यालय की गतिविधियों एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार साव ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति के सहयोग से विद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष दसमोती राठिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं समिति के सहयोग से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में सुधार तथा शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी।

बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं दुर्गेश प्रसाद नायक, प्रियंका बाघ, हरिप्रिया चौधरी, अंबिका बरिहा, टिकेश्वर पटेल, दिनेश पटेल, मीरा पटेल, ज्योति पटेल, यादराम साहू एवं संजय दीवान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!