सीएससी द्वारा ओलम्पिड परीक्षा देकर बनें हजारों के विजेता

(सरायपाली काकाखबरीलाल).ब्लॉक में साईं सीएफसी सेंटर के माध्यम से ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में कक्षा तीसरे से बारहवीं तक के छात्र छात्राए भाग ले सकते हैं। जिसमें उनके ब्यावहारिक व सामान्य ज्ञान को परखने का मौका मिल रहा है। जिससे वे भविष्य में आयोजित होने वाले परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकते हैं। और इस परीक्षा में प्रथम व दितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान इन चार विषयों में परीक्षा देने होगें। इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए 125 रूपये विधार्थी को देय होगा। विधार्थी पृथक पृथक विषय का परीक्षा दे सकते हैं। और इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये जो 3 विधार्थी को दिया जावेगा और द्वितीय पुरस्कार 21 हजार 6 विधार्थी को दिया जावेगा और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये है। साथ ही 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विधार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए सांई सीएससी सेंटर पुराना पंप के पास सरायपाली मो. 94255 21411 पर संपर्क किया जा सकता है।



























