सरायपाली:प्लास्टिक के पाईप से मारपीट




सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में घसियादास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नवरंगपुर थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा 06 वीं तक पढा है बढाई का काम करता है कि दिनांक 10.03.2024 को पाटसेन्द्री निवासी पप्पु पटेल अपने आरा मशीन के पास बुलवाया जहां पप्पु पटेल के मध्य पूर्व में हुये कार्यो के एवज में मजदुरी भुगतान हेतु हिसाब किताब किया गया जिसमें पक्ष में 37,000 रूपये राशि निकला जो पक्ष में पप्पु पटेल द्वारा भुगतान किया जाना था मजदुरी की राशि मांगने पर पप्पु पटेल द्वारा अश्लील बुरी बुरी गालियां देकर तेरा मजदुरी का राशि नहीं दुंगा कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये उत्तेजीत होकर हाथ मुक्का तथा प्लास्टिक के पाईप से मारपीट किया जिससे दोनो भुजाओ दोनो कुल्हे पीठ में चोट लगी है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया विवाद झगडा मारपीट को देख भोजराज पटेल आकर बीच बचाव किया घटना को देखा सुना है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























