छत्तीसगढ़

खादी का मास्क व गमछा बना कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच

रायपुर (काकाखबरीलाल)। कोरोना की दहशत से एक तरफ जहां पूरी दुनिया सकते में हैं। लोग घरों से बाहर निकलने पर एहतियात चेहरे को गमछा व मास्क से बांध रहे हैं। ऐसे में अब गमछे और खादी के थ्री लेयर मास्क की मांग बड़ गई है।

घर पर धोकर कर सकते है उपयोग

भारत खादी भंडार, सत्ती बाजार रायपुर के संचालक शशी प्रकाश बल्लेवार ने बताया कि हाल ही में सरकार ने मास्क को अनिवार्य किया है। घर से निकलने पर मास्क जरूर लगाना है। जबकि आम आदमी को सामान्य दिन में प्रयोग करने वाला यह खादी कपड़ा वाला थ्री लेयर मास्क की मांग बड़ गई है। इस खादी के मास्क जिसे अपने घर पर धोकर उपयोग किया जा सकता है। एवम यह खादी का मास्क गर्मी से राहत भी देता है। जबकि मेडिकल मास्क जो महंगा होने के साथ ही खास लोगो के लिए है, उसके मुकाबले खादी का मास्क आम आदमी की सुविधा अनुसार कम कीमत व सुविधाजनक होने के कारण खादी के थ्री लेयर मास्क की मांग बड़ गई है । जिसको ध्यान में रखते हुए हमारे यहाँ खादी के थ्री लेयर मास्क तैयार कराया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!