बसना

बसना:भूमि विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जानिए मामला

महासमुंद। जिले के बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम मिलाराबाद में भूमि मरम्मत कार्य के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिलाराबाद निवासी 68 वर्षीय अन्तर्यामी प्रधान ने चौकी भंवरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार 26 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने पुत्र लक्ष्मीनारायण, भाई धनपति तथा अन्य मजदूरों के साथ अपने स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 232/2 में मरम्मत कार्य करा रहे थे। इस दौरान जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान गांव के ही देवानंद, बिहारी, डोलामणी एवं सुनील कोलता वहां पहुंचे और कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करते हुए उन्हें तथा उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि चारों ने एक राय होकर हाथों में पत्थर लेकर शिकायतकर्ता, उसके पुत्र और भाई को दौड़ाया, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए।
घटना के बाद अन्तर्यामी प्रधान ने चौकी भंवरपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!