कवर्धा
क्वारंटाइन सेंटर से 14 लोग फरार,जिला-प्रशासन में मची भगदड़

कबीरधाम(काकाखबरीलाल)।पंडरिया ब्लॉक के पुटपुटा के क्वारेंटाइन सेंटर से 14 लोग फरार हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक अमला भागे हुए लोगों की तलाश में है. मिली जानकारी के मुताबिक क्वारेंटाइन सेंटर से 14 लोगों के भागने की घटना के दौरान सेंटर प्रभारी और सचिव नदारद थे. बता दें कि पुटपुटा को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है.
AD#1



























