महासुमंद

महासमुंद:पति की मारपीट से परेशान महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

महासमुंद। शहर के नयापारा वार्ड क्रमांक 07 की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसने जनवरी 2026 में भुवन महानंद के साथ अपनी पसंद से विवाह किया था। विवाह के कुछ माह बाद से पति छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा।
महिला के अनुसार लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले एक माह से पति से अलग किराये के मकान में रह रही है तथा मजदूरी का कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही है। 8 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह झाड़ू-पोछा का काम करने जा रही थी। इसी दौरान उसका पति भुवन महानंद वहां पहुंच गया और धीरज सरफराज के घर के सामने गली में उसे मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
घटना में महिला के चेहरे एवं बाएं हाथ की कोहनी के पास चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि घटना को राधेश्याम चंद्राकर सहित अन्य लोगों ने देखा तथा बीच-बचाव किया। बाद में परिजनों से सलाह-मशविरा कर उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!