सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम की अनूठी पहल:एक माह तक के शिशुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और सलाह  जानिए डिटेल्स

सरायपाली। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल के उद्देश्य से झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम द्वारा विशेष नवजात शिशु स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर नवजात से लेकर एक माह तक के शिशुओं के लिए समर्पित है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर में शिशुओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी सलाह तथा देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक पात्र शिशु को मल्टीविटामिन ड्रॉप्स भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह परामर्श शिविर सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने की अपील की है।
संपर्क: 9131622029, 8815629039
स्वस्थ शिशु, सुरक्षित भविष्य।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!