शुभा नर्सिंग होम:हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए नियमित जांच और सही देखभाल जरूरी

सरायपाली। गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर जागरूकता संदेश जारी किया गया है। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता पटेल ने बताया कि समय पर जांच, संतुलित आहार और चिकित्सकीय परामर्श से गर्भावस्था के जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन लेना चाहिए, नियमित योग एवं हल्का व्यायाम करना चाहिए, पर्याप्त आराम करना चाहिए तथा तनाव से दूर रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की दवा केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार चिकित्सकीय जांच और परामर्श अवश्य कराना चाहिए।
शुभा नर्सिंग होम ने गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की है।
संपर्क: 9131622029, 8815629039।































