सांकरा: पूजा कार्यक्रम में डंडे से पिटाई मामला दर्ज

साकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।खिरसागर निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सावित्रीपुर चेरीडीपा का निवासी है। दिनांक 28.04.2026 को ग्राम तिलंजनपुर के विद्या निषाद के यहां पुजा कार्यक्रम था जिसमें हम लोगो को आमत्रित किया गया था । कार्यक्रम मे स्वयं व पिताजी व मेरे मामा केशम निषाद उपस्थित थे दोपहर करीबन 02 बजे हम लोग खाना खाने के लिए बैठे थे उसी समय कमल सिंह बरिहा ने गाली गलौज कर रहे हो कहकर मामा केशम निषाद को वाद विवाद कर गंदी गंदी गाली देते हुए थप्पड मार दिया जिसे देखकर स्वयं व पिताजी शिव प्रसाद निषाद बीच बचाव करने गये तो वही पास में पडे डंडा को उठाकर सिर में व पिताजी के दाहिने जांघ में मार दिया। जिससे स्वयं के सिर व पिताजी के दाहिने जांघ में चोट आया है। घटना को पदमा निषाद व सुकांति निषाद देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























