
काकाखबरीलाल@बसना। वृक्षारोपण कार्यक्रम के कड़ी में ग्राम पंचायत रूढ़ा के युवाओं द्वारा मनोज सिदार के नेतृत्व में पूरे गांव में लगभग 200 पौधे का वृक्षारोपण एवं वितरण किया गया और सभी युवाओं ने पेड़ो की नियमित सुरक्षा करने का संकल्प लिया और सभी ग्रामवासियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गयाl इस दौरान नितेश पटेल,पिंटू कुजूर , लूमेश साहू, समीर भोई,सुमित विशाल,कीर्तन पटेल , कुबेर साहू,प्रहलाद,चंदन,होमराज पटेल ,मुरलीधर ,समीर दास ,सहित सभी युवाओं की भागीदारी रही l
AD#1


























