बसना: यूवक जा रहा था शादी कार्यक्रम में…. बदमाशों ने रास्ता रोककर लूट लिए पैसे व चैन जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात लोगों के द्वारा रास्ता रोककर यूवक के आधार कार्ड चैन व पैसे लुटने का मामला सामने आया है। राकेश सहिस ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 1 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है कक्षा बारहवी तक पढाई किया है टाटा मोटर्स सरायपाली में काम करता है कि दिनांक 20/04/2026 को भाई रोशन सहिस स्कूसटी क्रमांक CG06HC 4934 को लेकर रिश्तेटदारी में भंवरपुर शादी में शामिल होने गया था वहां से वापस गढपटनी शादी में शामिल होने जा रहा था गढपटनी रोड शराब भट्ठी बसना के पास पहुंचा था कि रात्रि करीब 12/15 बजे रोड में दो अज्ञात व्यक्ति रोके एवं पैसे की मांग करने लगे मना करने पर दोनों व्यक्ति हाथ मुक्काु से मारपीट कर डरा धमका कर पास रखे रेडमी का काला रंग का पावर बैंक 500 रूपया एवं गले में पहने चांदी का चैन व शर्ट के पाकिट में रखा 500 रूपया एवं आधार कार्ड को दोनों अज्ञात व्यटक्ति द्वारा लूट कर भाग गये पुलिस ने 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























